जोधपुर

युवक ने ट्रेन के आगे खड़े होकर की आत्महत्या

- भाई ने फोन पर कहा था घर आ जाओ
less than 1 minute read
Feature image

जोधपुर. लूनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक युवक ने जोधपुर से पालनपुर जा रही डेमू ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसके भाई ने घर आने के लिए फोन किए थे, लेकिन मृतक ने कभी घर न आने का कहकर फोन काट दिया था।
जीआरपी के अनुसार नंदवान गांव में मेघवालों का बास निवासी मोहनलाल (२४) पुत्र गोविंदराम मेघवाल की मौत के बाद स्टेशन पर मौजूद लोग ट्रैक पर जमा हो गए। मृतक के मोबाइल पर भाई का कॉल आया तो लोगों ने उसे आत्महत्या की जानकारी दी। मृतक का भाई कोजाराम तुरंत मौके पर पहुंचा और मोहनलाल को मथुरादास माथुर अस्पताल ले गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जीआरपी ने भाई की तरफ से मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंपा।

आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है। मृतक कमठे का काम करता था। वह बुधवार रात आठ बजे घर से निकला था। अनहोनी की आशंका पर भाई उसे ढूंढने के लिए घर से निकला। उसे लगातार फोन किए, लेकिन वह भाई को बचा नहीं पाया।

Published on:
31 Oct 2019 10:41 pm