
जोधपुर. जोधपुर में जुलाई माह में चार बार तो कोरोना शून्य आ गया है, यदि ये आंकड़ा लगातार 28 दिन शून्य रहे तो जोधपुर को कोरोना संक्रमण मुक्त भी कहा जा सकता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि लगातार 28 दिन तक कोई केस नहीं आए तो जोधपुर संक्रमण मुक्त हो सकता है। जबकि सभी सावधानी बरतें तो लक्ष्य मुश्किल नहीं है। केवल मास्क लगाना, सेनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंस जैसे नियम अपना जिले को संक्रमण मुक्त कर सकते हैं। वहीं शुक्रवार को 2 नए मरीज शास्त्रीनगर-रेजिडेंसी जोन से मिले। 15 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया है। गांव से एक भी पॉजिटिव नहीं निकला। जुलाई माह के 23 दिन में 78 पॉजिटिव सामने आए हैं और 178 जने डिस्चार्ज हुए हैं। इस साल 71923 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67440 और 12 सौ की मौत हो गई।
38 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ
जोधपुर जिले में शुक्रवार को 38 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ। आरसीएचओ डॉ कौशल दवे ने कहा कि 2157 को प्रथम डोज लगी और 2274 को द्वितीय डोज लगाई गई है।