World Para Athletics Grand Prix 2025: कबीरधाम जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छोटी मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते।
World Para Athletics Grand Prix 2025: नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री 2025 में कबीरधाम जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छोटी मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी और यह भारत में आयोजित होने वाली पहली विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री थी। इस आयोजन का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025 प्रतियोगिता में 20 से अधिक देशों के पैरा एथलीटों ने भाग लिया। इसमें जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, ब्राजील, रूस,और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल थे। 90 स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले इन खिलाडिय़ों के बीच छोटी मेहरा ने गोला फेंक और चक्र फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 से 23 मार्च 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में हुए थे। जिसमें छोटी मेहरा ने छत्तीसगढ़ को दो कांस्य पदक दिलाए।