कांकेर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: 1000 फलदार पौधों का किया वितरण… लोगों को पौधों की देखभाल, सिंचाई और संरक्षण के उपाय भी बताए

Kanker News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत रविवार को किरंदुल नगरपालिका परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Jul 21, 2025
अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में पौध वितरण करते जागरूक। (फोटो सोर्स- पत्रिका)
अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में पौध वितरण करते जागरूक। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत रविवार को किरंदुल नगरपालिका परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1000 फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ समान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी, सामाजिक संगठन और भारतीय जनता पार्टी के मंडल व जिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

कार्यक्रम की शुरुआत में नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा, ’’यह केवल पौधा लगाने की पहल नहीं, बल्कि हमारी माताओं के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।’’ वितरित किए गए पौधों में आम, अमरूद, नींबू और अनार जैसे फलदार पेड़ शामिल थे, जो न केवल हरियाली बढ़ाएंगे बल्कि आने वाले वर्षों में स्थानीय लोगों को आजीविका का भी स्रोत बन सकते हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ पौधों के वितरण में सहयोग किया, बल्कि लोगों को पौधों की देखभाल, सिंचाई और संरक्षण के उपाय भी बताए। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा, यह अभियान सिर्फ पर्यावरण नहीं, हमारी संस्कृति और भावनाओं से भी जुड़ा है। हमें इसे जन-आंदोलन की तरह अपनाना चाहिए।

अभियान को मिलेगा स्थायी स्वरूप

किरंदुल नगरपालिका ने इस अभियान को केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि दीर्घकालिक पहल के रूप में लेने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले महीनों में और अधिक पौधारोपण कार्यक्रम, जनजागरूकता रैलियां और देखभाल प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

सामाजिक और पर्यावरणीय असर

‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में प्रयास है, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक भावनात्मक कड़ी भी है। यह अभियान मातृत्व को समान देने के साथ-साथ हर नागरिक को प्रकृति की रक्षा का संदेश भी देता है।

Published on:
21 Jul 2025 01:34 pm