कांकेर

CG News: बड़ी सौगात: इस जिले में दो सड़कों के लिए 34.87 करोड़ स्वीकृत, आवागमन होगा आसान

CG News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई है।

less than 1 minute read
Jan 27, 2026
सड़क सुविधा (फोटो सोर्स- DPR)

CG News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए कांकेर जिले की दो सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 34 करोड़ 87 लाख 04 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें

गांवों को जोड़ा और 85 एकड़ में 75 हजार पौधे रोपे, हेमलता राजपूत बनी जंगलों की सुरक्षा की मिसाल

दो सड़कों के कार्यों के लिए 34.87 करोड़ स्वीकृत

स्वीकृत कार्यों में कांकेर के चारामा-कोरर से गिधाली-रतेडीह-कुर्रूटोला पहुँच मार्ग का पुल-पुलिया सहित 6 किलोमीटर लंबाई का निर्माण कार्य शामिल है, जिसके लिए 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार अंतागढ़-बेड़मा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 24 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों का आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने से आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

Updated on:
28 Jan 2026 11:21 am
Published on:
27 Jan 2026 02:14 pm
Also Read
View All