ओडि़शा के खातीगुड़ा बांध को खोल देने से दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं जिसे देखते हुए राहत और बचाव टीम नीचले और असुरक्षित स्थानों पर लोगों को बाहर निकालने का काम किया है
जगदलपुर . जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले ऊफान पर है। इस पर ओडि़शा के खातीगुड़ा बांध को खोल देने से दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। जिसे देखते हुए राहत और बचाव टीम नीचले और असुरक्षित स्थानों पर लोगों को बाहर निकालने का काम किया है। बस्तर के बेलगांव में बाढ़ में फंसे गामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंंचाया है।
खतरे की सूचना के बाद प्रशासन से मिलने के बाद नगर सेना कमांडेंट एसके मार्बल ने टीम को तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य करते हुए दो मोटर बोट की मदद से ग्रामीणों को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला है। इस राहत बचाव कार्य में नगरनसेना के 18 जवाना तैनात किए गए थे। इन सभी ग्रामीणों को राहत कैंप में रुकने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। गौरतलब है कि भारी बारिश के दौरान ओडि़शा से बांध का पानी छोडऩे से बस्तर होकर गुजरने वाली इंद्रावती डेंजर को पार कर जाती है। इसका असर सबसे अधिक इ्रंद्रावती नदी किनारे बसे दर्जनों गांव पर पड़ता है।
जिले में दो दिन के भीतर 153 एमएम मूसलाधार बारिश हुई है। जिसकी वजह से नदी-नाले उफान पर होने से शहर से लेकर गांव तक पूरी तरह से जलमग्र हो चुका था।
जगदलपुर. पिछले दो दिनो से शहरी से लेकर अंचलों में हो रही लगातार बारिश के बाद नदी व नाले उफान पर हैं। वहीं बुधवार की रात शहर के निचली बस्तियों में पानी भी घुस गया था, एेसे में जिला प्रशासन व निगम प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रभावितों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। निगम ने भगत सिंह स्कूल में करीब ३० से ४० की संख्या में प्रभावितों को पहुंचाया है। गौरतलब है कि भगत सिंह स्कूल, उत्कल भवन में शिविर लगाया गया है। वहीं बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए निगम आयुक्त एके हालदार ने कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिविरों मे विद्युत, पानी व अन्य वयवस्था भी की गई है।