कांकेर

गर्लफ्रेंड को लेकर गया था रोमांटिक डेट पर, अचानक हुआ झगड़ा तो बोला – अब साथ में करेंगे सुसाइड

प्यार में हुई नोकझोंक कभी कभी किसी बड़ी और खतरनाक वारदात का कारण बन जाती है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 9:34 AM IST
suicide
गर्लफ्रेंड को लेकर गया था रोमांटिक डेट पर, अचानक हुआ झगड़ा तो बोला - अब साथ में करेंगे सुसाइड

जगदलपुर/कांकेर. प्यार में हुई नोकझोंक कभी कभी किसी बड़ी और खतरनाक वारदात का कारण बन जाती है। प्रेमी जोड़ों में अक्सर ऐसे किस्से सुनने को मिलते रहते है। यहां छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा मामला सामने आया है।जहां बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया था।पूरा दिन साथ बिताने के बाद शाम को दोनों का झगड़ा हो गया।झगड़े के बाद बॉयफ्रेंड के सिर पर खून सवार हो गया। जिसके कारण वह अपनी गर्लफ्रेंड को जबरदस्ती शहर के पुल पर ले गया और...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत कुंभार उम्र 23 साल अपनी 19 साल की प्रेमिका के साथ सुबह से ही शहर में घूम रहा था। दोनों ने पूरा दिन साथ में बिताया। कुछ देर बाद अचानक दोनों की किसी बात पर झड़प हो गई।जिससे प्रशांत बहुत नाराज हो गया। उसने जबरदस्ती लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींचते हुए शहर में बने नदी के पुल पर ले गया।जहां से वो लड़की को धक्का मारने और खूद भी छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था।

जिन्हें पुल पार रहे कुछ लोगों ने यह देखकर दोनों को सुरक्षित बचाया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।युवक की कनपटी में व युवती को भी मामूली चोट आई है। जिनका मुलाहिजा कराने के पश्चात परिवारजनों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने बताया युवक नशे का आदी है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हैं। इसी युवती ने धरमपुरा चौकी में कुछ समय पूर्व प्रशांत कुंभार के मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी।

Published on: