15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेवर गिरवी रखने पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा, अब पति के साथ जेल में बिताएंगी जिंदगी

कन्हैया वर्तमान में अपने साथियों के साथ जेल में है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 26 Oct 2018, 3:38 PM IST

CG News

जेवर गिरवी रखने पहुंची महिला को पुलिस ने पकड़ा, अब पति के साथ जेल में बिताएंगी जिंदगी

रायपुर. चोरी के जेवर गिरवी रखने के लिए एक महिला मण्ण्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला को पकड़ा। महिला शातिर चोर कन्हैया साहू की पत्नी है। कन्हैया वर्तमान में अपने साथियों के साथ जेल में है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक के मुताबिक गुरुवार को बोरियाकला निवासी कन्हैया साहू की पत्नी चमेली साहू संतोषी नगर स्थित मण्णपुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में जेवर गिरवी रखने पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुरानी बस्ती और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ा। महिला के पास 63.100 ग्राम सोने के अलग-अलग प्रकार के जेवर थे। इन जेवरों के संबंध में महिला कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सकी।

पूछताछ में पता चला कि चमेली शातिर चोर कन्हैया की पत्नी है। इसके बाद चमेली को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सोने के गहने की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। इन गहनों के भी असली मालिकों को पता नहीं चल पाया है।

पति से मिला था एक किलो सोना
कन्हैया और उसके दो साथियों को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से कुल एक किलो सोने के जेवर मिले थे। जेवर को आरोपियों ने मण्णपुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में गिरवी रखा था। कन्हैया पिछले दो साल से अलग-अलग इलाके में चोरियां कर रहा था।

चार जगह चोरियां स्वीकारी
कन्हैया और उसके साथियों के पास मिले एक किलो सोना के मामले की जांच में आरोपियों ने तिल्दा, दल्लीराजरहा, केशकाल और जगदलपुर में चोरियां करना स्वीकार किया। पुलिस ने इन स्थानों से पीडि़तों को जेवर से संबंधित दस्तावेज लेकर बुलाया है। डीएसपी क्रांइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया अन्य चोरियों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।