कांकेर

CG Ambulance Service: 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सालभर में 10,000 से ज्यादा जानें बची..

CG Ambulance Service: कांकेर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली 108 एंबुलेंस सेवा ने बीते एक साल में 10 हजार से ज्यादा लोगों को जीवन रक्षक सहायता की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 1:45 PM IST
ambulance

CG Ambulance Service: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली 108 एंबुलेंस सेवा ने बीते एक साल में 10 हजार से ज्यादा लोगों को जीवन रक्षक सहायता की है। इस सेवा का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस ने 2024 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक के आंकड़े जारी किए हैं। इनके मुताबिक 10,982 लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता दी गई।

CG Ambulance Service: आपातकालीन सेवा में रेकॉर्ड

इनमें से 883 लोग सड़क हादसों में घायल हुए थे। 459 गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन सेवा प्रदान की गई। 378 लोग जहर सेवन के कारण अस्पताल लाए गए। इसके अलावा 9 आत्महत्या के प्रयास, 3 कार्डियक अरेस्ट और 210 जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं भी शामिल हैं। अन्य मामलों में पेट दर्द, बुखार जैसे सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए 9,040 लोगों को मदद मिली।

108 एंबुलेंस सेवा की टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिन-रात अपनी सेवाएं दे रही है। सड़क दुर्घटनाओं, बीमारियों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सबसे पहले 108 का नाम लोगों के जेहन में आता है। यह सेवा ‘गोल्डन ऑवर’ के तहत त्वरित सहायता प्रदान कर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Updated on:
18 Jan 2025, 1:45 PM IST
Published on: