कांकेर

CG Crime News: 15 साल की नाबालिग को लेकर युवक फरार, जब पुलिस ने पकड़ा तो इस हाल में थे दोनों, गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में 15 साल की नाबालिग को युवक लेकर फरार हो गया।

less than 1 minute read
May 19, 2024

CG Crime News: नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने पांच दिन के अंदर ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपी न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 साल की नाबालिग पुत्री 10 मई को अपने कमरे में जाकर सो गई थी।

11 मई की सुबह 6 बजे प्रार्थीया जब सोकर उठी तो पता चला कि सुबह 4 से 6 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने कांकेर से रायपुर तक लगभग 90 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा था। मोबाइल चेंज कर रहा था। पुलिस ने आरोपी द्वारा खरीदे गए नए सिम का लोकेश ट्रैस किया। उसका लोकेशन 1200 किमी दूर बिहार के बीरबर गांव में मिला। टीम बिहार भेजी गई। यहां कांकेर में ही रहने वाले 26 साल के आरोपी शिवा वाल्मिकी के कब्जे से नाबालिग को छुड़वाया गया।

Updated on:
20 May 2024 07:37 am
Published on:
19 May 2024 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर