कांकेर

CG Crime News: खाद के रूप में रंगीन नमक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, राजस्थान से चार आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime News: फैक्ट्री में नमक को रंगीन बनाकर नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार कर छत्तीसगढ के आलावा कई राज्यों में खपाते थे। राजस्थान से चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 2:35 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: नमक को रंगकर खाद के रूप में बेच कर किसानों को ठगने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का पखांजूर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किसानों को नकली खाद बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी छत्तीसगढ राज्य के आलावा अन्य राज्यों में भी नकली खाद बेच किसानों को ठगने का काम करते थे।

CG Crime News: राजस्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा पखांजूर में ट्रक क्रमांक आरजी 11 जीबी 9189 से बरामद खाद का परीक्षण पश्चात खाद नकली होना पाए जाने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 318(4),3(5),336 (3),338,340(2) बीएनएस, (CG Crime News) आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 दिनाँक 22/07/2024 को पंजीबद्ध किया गया था जिसमें दो आरोपियों अनिमेश घरामी निवासी पीव्ही 23 लखनपुर तथा ट्रांसपोर्टर उस्मान खान निवासी राजस्थान की गिरफ्तारी की गई थी।

थाना पखांजूर की टीम प्रकरण की विवेचना के लिए राजस्थान भेजी गई थी। विवेचना में यह तथ्य प्राप्त हुए थे कि बरामद अमानक खाद नावा सिटी राजस्थान से परिवहन कर छत्तीसगढ़ लाया गया था। विवेचना के दौरान नमक को रंगकर उसे खाद की बोरी में भरकर खाद के रूप में विक्रय करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ हुआ है।

छत्तीसगढ के आलावा कई राज्यों में खपाते थे नकली पोटाश खाद

इस गिरोह में श्री जैन केम फूड नावा सिटी के मालिक विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन निवासी नावा सिटी जिला डीडवाना राजस्थान अधिक मुनाफे के लिए अपनी फैक्ट्री में नमक को रंगीन बनाकर नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार कर छत्तीसगढ के आलावा कई राज्यों में खपाते थे। (CG Crime News) शिवकृष्ण गुर्जर निवासी और ओमप्रकाश भदाना निवासी जयपुर राजस्थान, जैन केम फूड फैक्ट्री में इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी लिखा हुआ (प्रिंटेड) बारदाना पहुँचाते थे जिसमें नकली पोटाश खाद की पैकिंग की जाती थी।

विभिन्न राज्यों के विक्रताओं को करते थे पार्सल

CG Crime News: शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना नकली खाद की मार्केटिंग करते थे और अपनी पार्टनरशिप फर्म ओपीएस किसान एग्रोकेयर प्रालि के बिल के द्वारा विक्रय कर ट्रांसपोर्टर दौलत सिंह निवासी नावा सिटी राजस्थान की ट्रक में लोड करवाकर विभिन्न राज्यों के विक्रताओं को भेजते थे।

पखांजूर थाना की पुलिस टीम ने नावा सिटी (CG Crime News) राजस्थान से अपराध में शामिल चार आरोपियों विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड में पखांजूर लाकर न्यायिक रिमाण्ड के लिए कोर्ट में पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना फरार है।

Updated on:
8 Sep 2024, 2:35 PM IST
Published on: