कांकेर

CG Naxal News: नक्सल संगठन को बड़ा झटका! 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन के खिलाफ सुरक्षाबलों को लगातार सफलता हासिल हो रही है। कांकरे जिले में DVCM मेंबर समेत 7 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
less than 1 minute read
Jan 31, 2025
CG Naxal News: नक्सल संगठन को बड़ा झटका! 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG Naxal News: कांकेर जिले की पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले, कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला के सामने सरेंडर किया है।

CG Naxal News: नक्सलियों को खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट, परतापुर एरिया कमेटी और गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय थे। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे भी जा रहे है। इसी कड़ी में शासन की पुनर्वास नीति और नक्सलियों को खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इन नक्सलियों पर था 32 लाख रुपए का इनाम

CG Naxal News: सभी नक्सलियों पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें ममता उर्फ शांता पर 8 लाख रुपए का इनाम था। दिनेश मटटामी पर 8 लाख रुपए, आयतु राम पर 8 लाख रुपए, जमुना उर्फ नीरा नेताम पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा इतवारीन पददा पर 1 लाख, संजय नरेटी पर 1 लाख, सगनु राम पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Updated on:
31 Jan 2025 04:38 pm
Published on:
31 Jan 2025 04:36 pm