
CG Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बड़गांव धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव नहीं होने के कारण खरीदी बंद होने से किसान अपन उपज को बेचने के लिए परेशान है। बरादा लेप्स अंतर्गत तीन खरीदीं केंद्र आते हैं बरादा पी. वी 68 प्रतापुर संगम लेपस खरीदीं केंद्रों में सोमवार से धान की खरीदीं बंद हो गई हैं।
CG Paddy Procurement: बरादा लेप्स प्रबधक प्रभु समरथ ने बताया कि धान खरीदीं केंद्र में धान की परिवहन नहीं होने से धान खरीदीं बंद हैं। उपार्जन केंद्र में जगह नहीं हैं। खरीदीं केंद्रों में सभी ऑपरेटर हड़ताल में चले गए हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है। कोरेनार लेपस के अंतर्गत पी. वी 105 इरपानार में खरीदीं बंद हैं जबकी खरीदीं केंद्रों पर पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी खरीदीं नहीं की जा रही हैं।
प्रबंधक भी 16 से 19 तारीख तक हड़ताल में हैं जिससे किसान परेशान हैं। किसान ने बताया खरीदीं केंद्रों में जगह रहने के बवाजूद खरीदी नहीं की जा रही हैं। पी. वी 84पी. वी 89पी. वी 78 बांदे लेप्स की सभी धान खरीदीं केंद्रों में धान की खरीदीं बंद हैं। धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 25 प्रतिशत ही धान की खरीदीं हुई हैं।