कांकेर

पुलिस से बोलीं महिलाएं – साहब! पूरा परिवार करता है गंदा काम, औरतें करती हैं मदद

शराब के खिलाफ चल रही महिलाओं की मुहिम का उस वक्त असर दिखा जब इलाके में धड़ल्ले से चल रहे कच्ची शराब बनाने वालों को सलाखों के भीतर पहुंचा दिया।

2 min read
Oct 07, 2017
महिलाएं पुलिस से बोलीं - साहब, यहां खुलेआम चल रहा गंदा काम, पूरा परिवार देता है साथ

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोविंदपुर में महिला समूह ने नशामुक्ति के खिलाफ अभियान छेड़ी रखी है। शराब के खिलाफ चल रही महिलाओं की मुहिम का उस वक्त असर दिखा जब इलाके में धड़ल्ले से चल रहे कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल कांकेर के गोविंदपुर में शराब बनाना, बेचना व पीने के खिलाफ ‌महिला समूह ने जंग का ऐलान कर दिया है। इसी दौरान किसी ने बताया कि गांव का एक परिवार काफी दिनों से कच्ची शराब बनाने का काम कर रहा है। कच्ची शराब लोगों को बेचता है।

ये भी पढ़ें

दो साल बीते 76 हजार जनधन खातों में एक रुपए नहीं, किसान बोले- लूटने के लिए खुलवाया खाता

महिलाएं घर के पास पहुंची तो अंदर से शराब की गंध आ रही थी, तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस तो घर में कच्ची शराब बनाने के लिए सड़ा रहे चावल एवं जरकीन में रखी शराब को बरामद किया और कार्रवाई के लिए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

शराब बनाने के आरोप में पकड़े जाने पर ग्रामीण भी आरोपी के बचाव में आ गए। शराब के साथ गिरफ्तार युवक देवचरण विश्वकर्मा (31) पिता धानुराम विश्वकर्मा निवासी गोविन्दपुर पर मात्र 150 रुपए का मामला दर्ज किया। शराब एवं सड़ा चावल मिलने एवं अन्य शराब बनाने वाले सामान मिलने पर भी आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

नशामुक्ति के लिए महिलाएं चला रही अभियान
गोविंदपुर की महिलाएं गांव को शराब-गांजा से मुक्त बनाने के लिए दो माह से सूरज ढलते ही चौक चौराहों पर लाठी डंडा लेकर पहरा दे रही हैं। गांव में शराब का सेवन करने वाले एवं बेचने वालों पर नजर रख रही हैं। इससे मदिरा प्रेमियों में खलबली मची है। शुक्रवार को भी महिलाओं की टोली गांव में भ्रमण कर रही थी।

ये भी पढ़ें

मधुमक्खी खाने के लालच में भालू ने गांव में मचाया आतंक, दहशत में लोग

Published on:
07 Oct 2017 07:14 pm
Also Read
View All