कांकेर

हाई स्कूल में व्याख्याता की दरिंदगी… दो छात्राओं के साथ बंद क्लास में की घिनौनी हरकत, FIR दर्ज

Kanker Crime News : अपने ही संस्था के दो छात्राओं को साथ छेड़छाड़ करने वाले हाईस्कूल जाड़ेकुर्से के व्याख्याता रामचरण जैन के खिलाफ पुलिस थाना लोहत्तर में मामला दर्ज किया गया है।
2 min read
Mar 07, 2024
cg_rape_case.jpg

Kanker Crime News : अपने ही संस्था के दो छात्राओं को साथ छेड़छाड़ करने वाले हाईस्कूल जाड़ेकुर्से के व्याख्याता रामचरण जैन के खिलाफ पुलिस थाना लोहत्तर में मामला दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे के आवेदन पर थाना प्रभारी सुनील पटेल ने व्याख्याता के खिलाफ भादवि 354 छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। आरोपी व्याख्याता मामला दर्ज होते ही फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

23 फरवरी को हाईस्कूल जाड़ेकुर्से में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान आरोपी व्याख्याता के द्वारा छेड़छाड़ करने आहत हुई छात्राएं स्कूल में रोने लगी। छात्रों को रोते हुए देख शिक्षकों ने पूछा तो छात्रों ने व्याख्याता रामचरण जैन के द्वारा छेड़छाड़ किये जाने की व्यथा बताई। छात्राएं कन्या छात्रावास में रहती हैं। इन्होंने इसी रात्रि को अधीक्षिका को भी छेड़छाड़ करने की जानकारी दी।

छेड़छाड़ की सूचना हाईस्कूल जाड़ेकुर्से के प्राचार्य देवानंद गौतम और अधीक्षिका सुनीता नेताम ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच सहायक खंड शिक्षा अधिकारी से कराई। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।

जांच रिपोर्ट के आधार जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे ने पुलिस थाना लोहत्तर पहुंचकर छात्राओं से छेड़छाड़ की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे ने बताया कि छात्राओं के बयान अनुसार थाना लोहत्तर में छेड़छाड़ के एफआईआर व्याख्याता रामचरण जैन के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि व्याख्याता रामचरण जैन के द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्याख्याता के खिलाफ भादवि 354का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी हेतु भानुप्रतापपुर निवास में दबिश दी गई लेकिन आरोपी व्याख्याता फरार है। इसकी पतासाजी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। इधर आरोपी व्याख्याता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होते ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष के प्रभारी पद से हटाया गया है। रामचरण जैन आमागढ़ के बोर्ड परीक्षा केंद्र के प्रभारी थे।

Published on:
07 Mar 2024 02:20 pm