कांकेर

जवानों के हाथ लगा खूंखार नक्सली, 8 लाख रुपए का था इनामी… अब तक इतने निर्दोषों की ली जान

Naxal Terror : जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली मनकेर को मारने में कामयाबी मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 11:39 AM IST
jagdalpur_naxal.jpg

Kanker Naxal Terror : जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली मनकेर को मारने में कामयाबी मिली। मारे गए नक्सली के शव की पहचान होने के बाद कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने इसकी पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ककानार जंगल में बीएसएफ और डीआरजी की टीम एंटी नक्सल आपरेशन पर निकली हुई थी इसी दौरान आलपरस - ककानार के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

जवाब में सुरक्षाबलों की फायरिंग में वर्दीधारी नक्सली और मिलिट्री नंबर 5 के कंपनी कमांडर मनकेर मारा गया। सर्चिंग के दौरान बीजीएल (देशी लांचर), बीजीएल सेल 09 नग, 12 बोर रायफल, राउण्ड 11 नग, 303 राउण्ड 01 नग, वाकीटॉकी 01 नग, नक्सली साहित्य, दवाइयां व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया है।

Updated on:
18 Mar 2024, 11:39 AM IST
Published on: