कांकेर

Elephant Terror In Kanker: गजराज ने उत्पाद मचाते रात में तोडा 2 घर, वन विभाग की टीम कर रही सावधान

Elephant Terror In Kanker : दंतैल हाथी फिर परलकोट क्षेत्र में लौट आया है। गुरुवार को सुबह मानपुर क्षेत्र होते हुए कापसी के ईरकबुट्टा की ओर प्रवेश किया। दिन भर खैरकट्टा के जंगलों में डेरा डाला था।
2 min read
• •
Jul 08, 2023
Elephant Terror In Kanker
Elephant Terror In Kanker: गजराज ने उत्पाद मचाते रात में तोडा 2 घर

Elephant Terror: पखांजूर। दंतैल हाथी फिर परलकोट क्षेत्र में लौट आया है। गुरुवार को सुबह मानपुर क्षेत्र होते हुए कापसी के ईरकबुट्टा की ओर प्रवेश किया। दिन भर खैरकट्टा के जंगलों में डेरा डाला था। शुक्रवार को हाथी कापसी पहुंच गया। वन विभाग की नसर्री में ही डेरा डाला दिया। इस दौरान हाथी ने ईरकबुटा में दो घरों को तोड़ दिया। ग्राम नवा आलोर में एक घर में तोड़-फोड़ किया। घर में रखा धान खा गया। वन विभाग की टीम गांव गांव मुनादी कर रही है।

मचा हड़कंप

Elephant Terror: 12 मई को परलकोट के बांदे परिक्षेत्र में दंतैल हाथी था। दो माह के भीतर हाथी का पुन: परलकोट क्षेत्र में पहुंच गया। ऐसा लग रहा कि हाथी को परलकोट क्षेत्र भा गया है। दतैंल हाथी मानपुर क्षेत्र से होते हुए कापसी परिक्षेत्र के ईरकबुटा गांव में घुस तो हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम हाथी के पीछे लगी थी। इस दौरान हाथी ने ईरकबुटा के दो घरों को नुकसान पहुंचाया। खैरकट्टा के जंगल की ओर चला गया।

इस दौरान वन विभाग को उम्मीद थी की हाथी खैरकट्टा से दुर्गूकाेंदल परिक्षेत्र की ओर निकाल जाएगा पर हाथी दिन भर खैरकटटा के जंगल में डेरा डाले रखा और शाम होते आलोर की ओर पहुंच गया। इस दौरान आलोर निवासी रैनूराम उईके के घर में तोड़-फोड़ कर घर में रखा (elephant terror) धान खा गया। रात भर हाथी आलोर क्षेत्र में था। सुबह सुबह कापसी पहुंच गया। कापसी के वन विभाग की नसर्री में ही दिन भर हाथी था। इस संबध वन विभाग के एसडीओ एच एस उईके ने लोगों को हाथी से दूर रहने और रात को सावधानी बरतने की अपील है।

Updated on:
08 Jul 2023 04:02 pm
Published on:
08 Jul 2023 04:02 pm