Moderate rainfall warning: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, गुना, सतना, पेण्ड्रा बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके साथ ही 1 ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात होने और रात्रि में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।