बेटे ने महिला 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। ससुर को ये इससे ऐतराज था इसलिए शादी के बाद वह अपनी पीड़िता को करने लगा और पिछले 2 साल से डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।महिला ने इसके बारे में अपने पति से शिकायत भी की।
कांकेर. बहु के लिए ससुर अपने पिता के जैसा ही होता है लेकिन आज के दौर में ऐसे पवित्र रिश्ते भी दागदार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हल्बा चौकी क्षेत्र में भी सामने आया है। जहाँ एक ससुर पर उसकी बहु ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ASP से इसकी शिकायत की है।
आरोपी ससुर के बेटे ने महिला 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। ससुर को ये इससे ऐतराज था इसलिए शादी के बाद वह अपनी पीड़िता को करने लगा और पिछले 2 साल से डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।महिला ने इसके बारे में अपने पति से शिकायत भी की। जिसके बाद पति ने इसका विरोध किया तो ससुर ने अपने ही बेटे को जान से मारने की धमकी दे दी।
थक हार कर उन्होंने अलग रहने का फैसला किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।जबरन पीड़िता के घर में घुस कर चाक़ू की नोक पर उसने फिर से दुष्कर्म किया। इस बार पति पत्नी ने इसकी शिकायत एएसपी से की। उन्होंने हल्बा चौकी प्रभारी को तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।