कांकेर

Kanker Awadhpur Dam News: पानी के तेज बहाव से टूटा बांध का गेट, दहशत में आए गांव के लोग

Kanker Awadhpur Dam News: लगातार बारिश होने की वजह से नदी नाले का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं कांकेर के अवधपुर बांध का गेट टूट जाने से लाखों लीटर पानी बह गया।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 3:24 PM IST
Kanker Awadhpur Dam News

Kanker Awadhpur Dam News: पखांजूर क्षेत्र के ग्राम अवधपुर में बने परलकोट जलाशय का गेट पानी के तेज बहाव से टूट गया है जिससे लाखों लीटर पानी अनावश्यक बह गया है। तीन दिन पहले ही जलाश्य में दीवार में छेद हो गया था परंतु विभाग की लापरवाही के चलते दीवार में बने छेद को सही तरीके से नहीं भरने के चलते जलाशय का गेट टूटा है।

Kanker Awadhpur Dam News: इस वजह से टूटा परलकोट जलाशय बांध

परलकोट क्षेत्र के ग्राम अवधपुर(Kanker Awadhpur Dam News) में स्थित परलकोट जलाशय में में भारी बारिश के चलते जल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। वहीं जल स्तर बढ़ने से जलाशय के दीवार में तीन दिन पहले एक छोटा दरार हो गया था जो धीरे-धीरे बड़ रहा था। जिसे ठीक करने का प्रयास जल संसधान विभाग द्वारा किया गया परंतु जल स्तर अधिक होने के चलते दरार पुरी तरह से नहीं भर पाया था।

विभाग ने समस्या को देखते हुए जलाशय का गेट खोल दिया ताकि आसपास में रहने वाले लोगों का जानमाल में किसी प्रकार की नुकसान ना हो। जल का दबाव अधिक होने के चलते जल के तेज बहाव ने गेट के नीचे का मिटटी खोद दिया जिससे गेट टूट कर गिर गया और लाखों लीटर पानी बहने से जलाशय खाली हो गया है। फिलहाल गेट के टुटने से किसी को जानमाल की हानि नहीं हुई है।

जल्द ही गेट को सुधारने का काम होगा

कांकेर जल संसाधान अधिकारी धार्मेद मेश्राम ने पत्रिका को बताया कि परलकोट जलाशय( Kanker Awadhpur Dam News)का गेट को सन 1980-85 में बनाया गया था जो काफी पुराना हो गया था और तीन जगह गर्मी के दिनों में रिपेयर भी किया गया था और रिपेयरिंग का काम बचा था।

Kanker Awadhpur Dam News: इस वर्ष बारिश अच्छी हुई जिससे जलाशय का जल स्तर बड़ गया और जलाशय में दरार हो गया था जिसे जलाशय का जल को खाली होने के बाद ही रिपेरिंग किया जा सकता था। इसलिए जलाशय का पानी खाली करने गेट खोला गया और गेट में मरमत का काम बाकी था जिसके चलते गेट टूट गया है। जल्द ही गेट को सुधारने का काम शुरू किया जाएगा ।

Updated on:
14 Aug 2024, 3:24 PM IST
Published on: