8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Anukampa Niyukti: नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को मिल रही अनुकंपा नियुक्ति, पहले चरण में पात्र 50 लोगों को मिली नौकरी

CG Anukampa Niyukti: छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। शासन के पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 14 Aug 2024, 2:20 PM IST

CG Anukampa Niyukti

CG Anukampa Niyukti: जिला स्तरीय नक्सल पुनर्वास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक में नक्सली हिंसा में मृतक के 21 परिजनों का काउंसलिंग किया गया।

यह भी पढ़ें: Naxalites Arrested in Sukma: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, कई संगीन वारदात में थे शामिल

CG Anukampa Niyukti: 21 पात्र अभ्यर्थियों को दी गई सलाह

बैठक में शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति हेतु 21 पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की समीक्षा की गई। अभ्यर्थियों को अपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्र पूरा करने की सलाह दी गई और आवश्यक परिचात्यत्मक जानकारी भी ली गई। बैठक में एसडीएम जागेश्वर कौशल, पुलिस अधीक्षक तुलसीराम लेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, सहायक आयुक्त डॉ. आनंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ जिला अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: All Tribal Society Protest: कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला, विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, किया नगर बंद

प्रथम चरण में 50 का हुआ चयन

CG Anukampa Niyukti: इस माह नक्सल पीड़ितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 50 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 71 अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।