All Tribal Society Protest: जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम हपका पर हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मंगलवार को चक्का जाम सहित नगर बंद का आह्वान का असर देखने को मिला। सोमवार शाम गीदम नगर पंचायत कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे 63 पर कई घंटे तक चक्का जाम किया गया। ऐसे में दोनों तरफ से वाहनों की कतारें लग गई।