कांकेर

Naxal Attack : नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किडनैप के बाद गला घोंटकर की हत्या, पर्चे में बताई ऐसी वजह… दहशत में लोग

Naxal Attack : वर्दीधारी माओवादियों के द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को तीन ग्रामीणों को अपहरण कर पुलिस मुखबिरी के शक पर लाठी डंडा से मारपीट कर एवं गला घोट कर निर्मम हत्या कर जंगल में फेंक दिए थे। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटेबेठिया में अपराध पंजीबद्व कर लगातार आरोपी की पता- तलाश की जा रही थी।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 1:32 PM IST
jagdalpur_naxal.jpg

Naxal Killed Villagers : तीन ग्रामीणों को अपहरण कर पुलिस मुखबिरी के शक पर लाठी, डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंखाजूर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन पर, अनुविभागीय अधिकारी पंखाजूर रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना छोटेबेठिया के ग्राम मोरखण्डी में वर्दीधारी माओवादियों के द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को तीन ग्रामीणों को अपहरण कर पुलिस मुखबिरी के शक पर लाठी डंडा से मारपीट कर एवं गला घोट कर निर्मम हत्या कर जंगल में फेंक दिए थे।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटेबेठिया में अपराध पंजीबद्व कर लगातार आरोपी की पता- तलाश की जा रही थी। इसी तारतम्य में सुरक्षा बलों के द्वारा घटना में शामिल सोनू उर्फ सुनील अतलामी पिता गट्टी उम्र 34 वर्ष निवासी मोरखण्डी जिला कांकेर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है,जिसके कब्जे से माओवादी उपयोगी सामग्री बैनर पोस्टर भी जप्त किया गया है। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार


कांकेर । अन्नपूर्णापारा वार्ड में सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे सात लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णापारा वार्ड निवासी सुधीर यादव ,ओमप्रकाश मंडावी,आकाश नेताम, लियाकत अली,मुकेश साहू,टोमेश्वर साहू व शिवा रवानी को पुलिस ने 2 दिसंबर को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा है। उनके पास से नकद 5075 रूपए व ताश पत्ती सहित अन्य सामान जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

Updated on:
5 Dec 2023, 1:32 PM IST
Published on: