कांकेर

धूप में तीन घंटे खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, पुरस्कार मिला टिफिन डब्बा

तीन दिनों तक उबड़-खाबड़ खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा को 12 जोन से आए सैकड़ो खिलाडिय़ों ने दिखाया

2 min read
Oct 28, 2017

कांकेर. तीन दिनों तक उबड़-खाबड़ खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा को 12 जोन से आए सैकड़ो खिलाडिय़ों ने दिखाया। वहीं, प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम मौके पर जिला शिक्षा विभाग अधिकारी के उदासिनता के चलते शुक्रवार को अव्यवस्था का आलम फिर रहा। तीन घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े होने के बाद सभी बच्चों को व्यक्तिगत पुरस्कार में महज एक टिफिन डब्बा देकर सम्मानित किया गया। कुछ छात्र इसे देखकर खुश थे, तो कुछ मायूस दिखे।

शिक्षा विभाग व प्रशासन के लापरवाही के चलते 24 से 27 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय के खेल मैदानों में भारी कमियों के बीच राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित हुआ। इस मौके पर भी मैदान के साथ मंच पर अव्यवस्था का आलम रहा। करीब साढ़े बारह बजे से शुरू कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम साढ़े तीन बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को शिल्ड व व्यक्ति गत पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, बारह जोन से आए खेल कोच, मैनजर, खिलाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

पांचवी बार भी बेटी हुई तो मां बर्दाश्त नहीं कर सकी, मासूम को मारकर कुएं में फेंक दी लाश

खिलाडिय़ों के लिए भेंट राशि इनके द्वारा दी गई
प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करने के लिए आशराम नेताम जनपद सदस्य के द्वारा 5 हजार, दीलिप जायसवाल की ओर 2 हजार, शिशुपाल सोरी रिटायर्ड आई पीएस की ओर से 11 सौ रुपए की राशि सहयोग के तौर पर दी गई। वहीं, जनरल चैम्पियनशीप की ट्राफी मरहुम हाजी मोहम्मद फारूक की स्मृति में मोहम्मद फिरोज द्वारा प्रदान की गई थी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती सिंगारभाट आश्रम की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुती दी, वहीं, स्वागत गीत गाकर अतिथियों को प्रफुल्लीत कर दिया।

जनरल चैम्पियनशिप दुर्ग जोन को
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कबड् डी 17 वर्ष बालक में पहला स्थान बिसापुर, उपविजेता रायपुर , तृतीय स्थान दुर्ग को मिला।बालिका वर्ग में विजेता दुर्ग, उपविजेता बिलासपुर , तृतीय स्थान कांकेर, खो-खो बालक 17 वर्ष में विजेता कांकेर, उपविजेता कोण्डागांव, तीसरा स्थान दुर्ग को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग, दूसरे स्थान में कांकेर, तृतीय राजनांदगांव रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट बालक 14 वर्ष में प्रथम जशपुर, द्वितीय रायपुर, तीसरे स्थान पर बिलासपुर रही। बालिका वर्ग में विजेता जशपुर, उपविजेता कोरिया, तृतीय स्थान कबीर धाम रहे। फुटबॉल बालक 19 वर्ष में प्रथम कोण्डागांव, दूसरे स्थान में सरगुजा, तृतीय कोरिया और बालिका वर्ग में विजेता बस्तर, उपविजेता रायपुर, तृतीय दुर्ग रहे।

गंदगी के बीच बैठकर देखा कार्यक्रम
समापन कार्यक्रम पर अतिथियों के अलावा स्कूली विद्यार्थी, खेल शिक्षक, सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे, जो नरहरदेव के खेल मैदान के स्टेडियम में बनी सीढिय़ों में गंदगी के बीच बैठकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

कुछ शहरवासियों का कहना था कि किसी भी शहर की सुदंरता वहां की साफ-सफाई, चौक-चौराहों, पर्यटन स्थल सहित अन्य को देखकर की जाती है। नरहरदेव स्कूल मैदान को देख सभी खुश थे। उनका कहना था कि कम से कम राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान मैदान के आसपास भी साफ-सफाई करवा देना था। इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान भी जारी है, इसके बाद भी इस तरह कचरा देखना दुख का विषय है। कुछ खेल शिक्षक भी इस बातों को स्वीकार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

नाबालिगों को नशे की लगी एेसी लत, पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे युवक को चाकू से गोदा, मौत
Published on:
28 Oct 2017 04:12 pm
Also Read
View All