17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिगों को नशे की लगी एेसी लत, पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे युवक को चाकू से गोदा, मौत

शहर में इन दिनों युवाओं में नशे की ऐसी लत है कि इनके लिए वह किसी को भी मौत के घाट उतार सकते हैं

2 min read
Google source verification
CG News

कवर्धा. शहर में इन दिनों युवाओं में नशे की ऐसी लत है कि इनके लिए वह किसी को भी मौत के घाट उतार सकते हैं। जी हां, नगर के नवीन बाजार में बुधवार की रात ऐसी ही एक घटना घटित हुए।

नगर के नवीन बाजार में बुधवार की रात 9 बजे तीन नाबालिग बालक सिलोशन से नशा कर रहे थे। बालकों को नशा करते देख वहां से गुजर रहे रुपेश पिता माखन कौशिक (28) निवासी घोटिया रोड़ ने देखा तो मना किया। नशे की लत को बुरा बताया। इससे नाराज एक युवक ने पीछे से आकर युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। रुपेश तड़पता हुआ नीचे गिर गया। इस हमले से आसपास अफरा तफरी मच गया।

जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने बुरी तरह से घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दिए। हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया जा रहा था, इसी दौरान रुपेश ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने नशा करने व युवक पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल गृह भेज दिया। लेकिन इस वारदात से नवीन बाजार व आसपास में दहशत का माहौल है।

प्रशासन की मुहिम नाकाम
जिले में जिला पुलिस, बाल सरंक्षण विभाग व चाइल्ड लाइन नाबालिग बच्चों को नशे की लत से बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कुछ माह पहले बाल सरंक्षण द्वारा नशे करने वाले नाबालिग बच्चों की तलाश कर उन्हें व उनके परिजनों को समझाईश दिए थे। लेकिन यह महज औपचारिकता ही साबित हुई। जबकि इस अभियान को जिला प्रशासन द्वारा लगातार जारी रखना था। केवल औपचारिकता दिखाने से कोई परिणाम हासिल नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर पालकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी होगी। कहीं वह भी तो सिलोशन सहित अन्य मादक पदार्थ के आदि तो नहीं हो रहे।

पुलिस भर्ती के लिए कर रहा था ट्रेनिंग
घोटिया रोड़ निवासी रुपेश पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को सेना सहित अन्य भर्ती के लिए चलाए जा रहे ट्रेनिंग में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करता था। शाम को घोटिया रोड़ घर जा रहा था। इसी दौरान उसके तीन बालक को नशा करते हुए देखा। समझाईश देने उन बालकों के पास गया, लेकिन यह रुपेश के लिए बड़ी गलती साबित हुई।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग