
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले गांजा की तस्करी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को शाम सिंगारभाट में नेशनल हाइवे पर गांजा से भरी एक स्कार्पियो वाहन को कोतवाली पुलिस की टीम ने पकडऩे में सफलता पाई है। वाहन में सवार लोग पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खलबली मची रही। गांजा की कीमत बाजार में 14 लाख रुपए आंकी गई है।
केसकाल थाना की पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे में आने-जाने वाले वाहनों पर नजर बनाई हुई थी, इस दौरान एक वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखी। थाना में पदस्थ एसआई अलील चंद को शक हुआ कि वाहन का पीछा शुरू कर दिया। चारपहिया वाहन की रफ्तार देखकर उपनिरीक्षक ने कांकेर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और उसका लगातार पीछा करता रहा। खबर लगते ही कंट्रोल रूम के कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारी के साथ कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच,यातायात टीम को दी।
प्वांइट चलते ही अधिकारी व जवान सक्रिय होकर सिंगारभाट के नेशनल हाइवे में एक पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच करने लगे। इस दौरान वाहन क्रमांक यूपी 70 ईई 4546 का चालक कार्रवाई होते देख वाहन को छोडक़र भागने पर सफल हो गए। पुलिस ने बारिकी से जांच किया तो बैग में 35 पैकट पॉलीथिन में गांजा भरा मिला। प्रत्येक पैकेट पांच किलो का था, टीम ने गांजा व वाहन को जब्तकर अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। गांजा 175 किलो था। जिसका बाजार में कीमत 14 लाख रुपए आंकी जा रही है।
पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक वाहन में दो महिला, दो पुरुष व तीन बच्चे बैठे थे। वाहन के पीछे नम्बर प्लेट नहीं होने व सामने में यूपी का नम्बर लगे होने से शक हुआ था, इसके आधार पर वाहन का लगातार पीछा करने पर पुलिस को यह सफलता मिली।
कांकेर के कोतवाली प्रभारी, द्वारिका प्रसाद श्रीवास ने बताया सूचना मिलने के बाद थाना के पुलिस अधिकारी व जवान वाहनों की जांच कर रहे थे। वाहन को छोडक़र सवार लोग भागने में सफल हुए, उनकी तलाश जारी है।