
कांकेर. चंदे की मांग को लेकर अन्नपूर्णापारा वार्ड में दुकान में बैठे एक युवक से मारपीट का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। वहीं, जांच में गए उपनिरीक्षक ने दुकान में पहुंच कर जांच करने के बजाए उसे ही डरा धमका कर कहा कि कांकेर में मेरी चलती है, मैं तेरे खिलाफ केस दर्ज कर दूंगा। शिकायत सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के पास दुकान संचालक और घायल युवक ने की। एल्मूनियम दुकान में घायल एक आदिवासी युवक की शिकायत थाना प्रभारी द्वारा नहीं लिखे जाने की बात सामने आई है।
आदिवासी समाज के लोगों ने पूछा - क्यों नहीं लिखी रिपोर्ट?
पीडि़त ने इसकी जानकारी सोमवार को आदिवासी समाज के पदाधिकारी और एसटी/एससी के संयुक्त मोर्चा को जानकारी दी। समाज के पदाधिकारियों ने कलक्टोरेट मार्ग में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने के पहले कोतवाली प्रभारी से पूछा कि रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी, जानकारी पूछा तो टीआई व एसआई के इस तरह के हरकत को सुनकर सभी पदाधिकारी व सदस्य आक्रोशित हो गए।
उपस्थित अधिकारियों से दोनों अधिकारियों को पुलिस लाइन में अटैच करने की मांग किया। अधिकारियों द्वारा समझाइश देने की बात कही गई, लेकिन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी फिर दुधावा चौक में जाम करने की बात कही और उक्त जगह जाकर चक्काजाम शुरू कर दिया।
काऊंटर से चालीस हजार रुपए हुआ गायब
दुकान के संचालक सफीक खान ने बताया कि उसके दुकान में तोड़ फोड़ कर चले गए हंै और काऊंटर में रखे चालीस हजार रुपए गायब थे। इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराया था। लेकिन कुछ लड़कों को पकड़कर छोड़ दिया गया। उसके दुकान में काम करने वाले मुकेश काका उसके साथ एक अन्य को मारपीट कर चोट पहुंचाया। जब शिकायत लेकर टीआई द्वारिका प्रसाद श्रीवास के पास गए तो शिकायत नहीं लिखी, दुकान में पहुंचकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। दूसरे दिन उपनिरीक्षक संदीप सिंह ने उसके कर्मी मुकेश को धमकी दी और उल्टा उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
आक्रोश को देखकर गायब हो गए टीआई
ज्ञापन सौंपने आए पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने जब अधिकारी से इस घटना के बारे में कोतवाली प्रभारी को सामने बुलाने की बात कही तो अधिकारी व कर्मी भीड़ के बीच से गायब हो गए। आक्रोशित पदाधिकारियों ने दोनों कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पूरे मामले की शिकायत आ चुकी है, जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एसडीओपी को नियुक्त किया हूं।
केएल ध्रवु, एसपी कांकेर
इस मामले की शिकायत एसपी से करेंगें। उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करवाया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बीआर देवांगन, एसडीएम कांकेर