10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक सरोकार की मिसाल बन रहा सोशल मीडिया

ग्रुप के जरिए करीब दो सौ सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं जरूरतमंदों की मदद, अब दे चुके हैं 2 लाख की आर्थिक सहायता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 3 Jun 2017, 10:25 AM IST

बींजाराम डूडी
सांचौर (जालोर).
सोशल मीडिया पर युवाओं को अधिकांश समय बिताते हुए आपने देखा होगा, लेकिन सांचौर में पिछले दो साल से कुछ युवाओं की ओर से सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सरोकार की भूमिका निभाई जा रही है। जो औरों के लिए भी प्रेरणास्पद है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बनाए गए सत्यपुर वाट्सएप गु्रप ने पिछले ढाई साल में करीब 10 से ज्यादा परिवारों को आमजन के सहयोग से दो लाख से ज्यादा की आर्थिक सहायता देकर एक मिसाल कायम की है। इस ग्रुप में जुड़े युवा मानव सेवा के साथ प्रशासन से भी सामंजस्य बनाकर काम कर रहे हैं। जिसकी बदौलत कई जरूरतमंदों को सहायता मिली है।
शहर ही नहीं क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए अधिकारी भी इस प्रकार के वाट्सएप गु्रप से जुड़कर समाज सेवा में बेहतर कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस गु्रप में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने से प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों की समस्याएं सुलझा रहे हैं।
गु्रप से बना ट्रस्ट
इस ग्रुप से जुड़े युवाओं व प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर अब इस नाम से ट्रस्ट का गठन कर दिया गया। जिसमें सदस्यों ने सर्वस?मति से प्रथम अध्यक्ष महेन्द्रसिंह झाब को बनाया। गु्रप में फिलहाल 194 सदस्य हैं। जिसमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी व अन्य समाजसेवी सहित युवा वर्ग ज़ुड़ा हुआ है।
इस तरह लोगों की मदद कर रहा ग्रुप
जानकारी के अनुसार शहर के युवा व्यवसाई योगेश जोशी की ओर से 14 जनवरी 2015 को वाट्सएप पर बनाया गया सत्यपुर क्लब नामक ग्रुप अब क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल बन गया है। 17 अक्टूबर 2016 को एक अखबार के हॉकर की मौत पर पीडि़त परिवार के लिए इसी ग्रुप के माध्यम से 1 लाख 21 हजार रुपए कीसहायता राशि जुटाई गई। वहीं शहर निवासी 23 वर्षीय केंसर पीडि़ता पंखी देवी के इलाज के लिए 37 हजार रुपए इकट्ठा कर एसडीएम की मौजूदगी में उसे सुपर्द की गई। इसके अलावा नि?बाऊ गांव की बेसहारा विधवा को गु्रप के माध्यम से राशन सामग्री व कपड़े, 31 जुलाई 16 को सिवाड़ा में एक परिवार के छह जनों की मौत पर ग्रुप ने विधायक की मौजूदगी में पीडि़त परिवार को 5 हजार 1 सौ रुपए व राशन सामग्री, 300 गरीब विद्यार्थियों के लिए 18 फरवरी 2016 को चरण पादुकाएं व हाल ही में जिले से बाहर के लोगों द्वारा गंभीर बीमारी से पीडि़त भीलवाड़ा निवाासी गजराज कंवर के पति भैरूसिंह के इलाज के लिए 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा ग्रुप की ओर से बेबी कीट, शहर में लोगों की सुविधा के के लिएं बैंचों की व्यवस्था और प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने सहित कई सकारात्मक कार्य किए। जिसकी बदौलत यह ग्रुप शहर में युवाओं के साथ-साथ मानव समाज के लिए प्रेरणास्पद बनता जा रहा है।
इनका कहना है...
इस ग्रुप में मानवीय पहलुओं से जुड़े मुद्दों पर बेहतर कार्य हो रहा है। जिससे हर वर्ग के लोगों का इससे जुड़ाव हुआ है। सभी के सहयोग से इस ग्रुप को अब ट्रस्ट बनाया गया है।
- महेंद्र सिंह झाब, अध्यक्ष, सत्यपुर क्लब
क्षेत्र के युवाओं को सोशल मीडिया से जोड़कर बेहतर कार्य किया जा सके, इसके लिए ग्रुप बनाया है। जिसमें मानवीय कार्य के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर योजनाएं बनाई जाती हैं।
-योगेश जोशी, ग्रुप एडमिन