कांकेर

वन विभाग के कार्यालय में चोरी, आधी रात को खिड़की तोड़कर अंदर घुसा, दस्तावेज लेकर फरार

सर्वेक्षण कार्यालय में अज्ञात चोरों ने खिड़की का पल्ला तोड़कर 6 मई को अंदर रखे सरकारी दस्तावेजों को चोरी कर ले गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2024, 12:41 PM IST
Feature image

Crime News: चोरी के मामले में अब धीरे-धीरे फिर से बढऩे लगे है। नारंगी सर्वेक्षण कार्यालय में अज्ञात चोरों ने खिड़की का पल्ला तोड़कर 6 मई को अंदर रखे सरकारी दस्तावेजों को चोरी कर ले गया। नारंगी क्षेत्र सर्वेक्षण कार्यालय के कर्मी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

नारंगी क्षेत्र सर्वेक्षण इकाई कार्यालय में सहायक ग्रेड 02 पदस्थ 51 वर्ष इन्द्र कुमार पांडे पिता स्व. धीरन लाल पात्रे निवासी दूध नदी कालोनी शांतिनगर ने पुलिस को बताया कि उनका कार्यालय मंडी कार्यालय के पास है। 6 से 7 मई के बीच रात में किसी अज्ञात चोर के द्वारा खिड़की तोड़कर कार्यालय में घुसकर अंदर रखे सर्वे रिपोर्ट की फाइल सन 199 से 2008 तक की फोटी कापी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे दस्तावेजों को चोरी कर ले गया। प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Updated on:
12 May 2024, 12:41 PM IST
Published on: