8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mothers Day Special 2024: समाज देता रहा ताने… पर मां के हौसले ने बनाया बेटे को IPS अफसर

ग्रेजुएट लता सिन्हा गृहणी थीं और काम पूरा हो जाने पर वे अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद करतीं। एसपी शलभ सिन्हा बताते हैं कि वे मैकेनिकल इंजिनीयरिंग की नौकरी छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 12 May 2024, 12:21 PM IST

Mothers Day 2024: जीवन में मां की भूमिका क्या होती है यह बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा की सफलता की कहानी बताती है। वे बताते हैं कि उनकी मां लता सिन्हा शुरू से ही अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाना चाहती थीं। ग्रेजुएट लता सिन्हा गृहणी थीं और काम पूरा हो जाने पर वे अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद करतीं। एसपी शलभ सिन्हा बताते हैं कि वे मैकेनिकल इंजिनीयरिंग की नौकरी छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। तब सबने कहा कि यह निर्णय गलत भी साबित हो सकता है। पर मां ही थी जो उनके फैसले के साथ थी।

यह भी पढ़ें: BSP का समर कैंप शुरू, बच्चों को 25 खेलों में दिया जाएगा फ्री ट्रेनिंग, डिटेल्स जानने के लिए यह खबर पूरी पढ़ें

पहले प्रयास में असफलता मिली तो लगा आगे क्या होगा, लेकिन तब भी मां ने हौसला बढ़ाया। यही कारण है कि अपने दूसरे प्रयास में मैं यूपीएससी अच्छे रैंक के साथ क्लियर कर पाया। आज मैं उनकी वजह से ही आईपीएस हूं। आज भी मां मेरे हर फैसले मेरी प्रेरणा बनती हैं। उनका साथ बेहद खास है। वहीं दूसरे बेटे ने आईआईटी कानपूर में सेवा दी और वर्तमान में कैनेडा की प्रतिष्ठित कपनी में कार्यरत हैं। इस तरह एक मां ने अपने दोनों बेटों के लिए जो सपना देखा उसे साकार किया।0000