कांकेर

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, जांच टीम गठित

Kanker Crime News: जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सुचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला को जैसे-तैसे कर शांत कराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 5:26 PM IST
Woman dies after delivery, relatives create ruckus
परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा

Woman Dies After Delivery : कांकेर। बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम तत्काल पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया। फिलहाल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

मिली जानकरी के अनुसार, मंगलवार को एमजी वार्ड की नरगिस बानो (उम्र 24) को शाम 5 बजे प्रसव के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद करीब रात के 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर को बुलाया गया। कुछ समय बाद (Kanker news) महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की साथ ही डॉक्टर के साथ परिजनों झपड़ भी हो गई।

परिजनों ने लगाया आरोप

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का आरोप हैं कि प्रसव के तुरंत बाद डॉक्टर व नर्स ने महिला को पीने के लिए ठंडा पानी दे दिया। डॉक्टर की लापरवाही (cg crime news) से उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल और डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

Published on: