24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री का भूपेश बघेल पर बड़ा हमला, कहा- देश के ऐसे CM जो जमानत पर चल रहे

Kawardha Politics News: शहर में आयोजित लोकसभा स्तरीय प्रबुद्वजन सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के 9 सालों की उपलब्धि बताई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Jun 2023, 5:05 PM IST

Bhupesh Baghel is such CM of the country who is running on bail: Former CM Dr. Singh

भूपेश बघेल देश के ऐसे सीएम जो जमानत पर चल रहे: पूर्व सीएम डॉ. सिंह

CG Politics News : कवर्धा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मंगलवार को कवर्धा जिले के दौरे पर रहे। शहर में आयोजित लोकसभा स्तरीय प्रबुद्वजन सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के 9 सालों की उपलब्धि बताई।

वहीं उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा राजनीतिक हमला किया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भूपेश बघेल देश में ऐसा मुख्यमंत्री है जो जमानत में चल रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मामले में अश्लील सीडी कांड में उसे जमानत मिली है। मामले की सीबीआई जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। ये स्थिती हिन्दूस्तान में किसी मुख्यमंत्री की नहीं है।

यह भी पढ़े: CG Politics: सैलजा ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात, दिए बूथ मैनेजमेंट करने के मंत्र

प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए है। इनमें भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक जंग अभी से शुरू हो गई है। नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पर पूर्व मुख्यमंत्री इतना करारा राजनीतिक हमला किया गया। जिस पर कांग्रेस या खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का (cg politics news) क्या जवाब आता है, ये देखने वाली बात होगी। इतना तो तय है कि आने वाले समय में अब राजनीतिक गलियारें में सत्ता व विपक्ष के नेताओं के द्वारा इस तरह के राजनीतिक बयानबाजी, तीखे हमले होते रहेंगे।

यह भी पढ़े: CG Politics: कांग्रेस संगठन में फेरबदल को लेकर सैलजा बोली- रवि घोष ही होंगे संगठन महामंत्री, अभी भी आदेश का इंतजार