कन्नौज

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना, बोले- दस बीघा जमीन के बदले नौ बीघा का मिल रहा मुआवजा

Payment for 9 bighas for 10 bighas of land acquisition, arrest on demand कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट धरना प्रदर्शन कर रही है। ‌किसान नेताओं का कहना है कि जब तक गिरफ्तार नेताओं को छोड़ नहीं जाएगा। तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। बोले शासन और प्रशासन की मंशा किसान विरोधी है।

2 min read
Dec 04, 2024

Payment for 9 bighas for 10 bighas of land acquisition, arrest on demand उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी व सदस्यों ने धरना प्रदर्शन दिया। नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ किसानों में नाराजगी है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मुआवजा की मांग कर रहे किसानों को जेल में बंद कर दिया गया है। जब तक ऊपर से आदेश नहीं आता है। तब तक उनका धरना प्रदर्शन चलेगा। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के निकट भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट धरना प्रदर्शन कर रही है। किसान यूनियन की मांग है कि नोएडा में गिरफ्तार किसानों को छोड़ा जाए। जब तक उनकी रिहाई नहीं होती है। अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के अध्यक्ष ने बताया कि भूमि अधिग्रहण मामले में ग्रेटर नोएडा और गौतम बुध नगर के किसानों को गिरफ्तार किया गया है। यह किसान अधिग्रहित की गई अपनी जमीन का मुआवजा मांग रहे थे। भूमि अधिग्रहण कर रही कंपनी 10 बीघा जमीन ले रही है और पैसे नौ बीघा जमीन का दे रही है। इसी बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता संघर्ष कर रहे हैं।

ऊपर से आने वाले आदेश का होगा पालन

उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन ने किसान विरोधी मंशा दर्शाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। जब तक उनकी रिहाई नहीं होती है। तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में किसान संबंधित थानों में धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन तब तक चलेगा। जब तक और रिहाई नहीं हो जाती है। ऊपर से जो भी आदेश आएगा। उसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। ‌

Also Read
View All

अगली खबर