कन्नौज

कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद का अखिलेश पर जोरदार हमला, कहा- सपा सरकार में ही लगा था रासुका

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

less than 1 minute read
Oct 20, 2019
BJP MP subrat pathak
कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव तीखा हमला बोला

कन्नौज. कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह वही अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने कमलेश तिवारी पर रासुका लगाई थी। हमारे देश में कई लोग देवी-देवताओं का अपमान कर देते हैं। उनके नग्न चित्र बनाए गए। आज तक इस अखिलेश यादव ने इस पर कुछ नहीं कहा?

उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड एक घृणित कार्य है, लेकिन मैं प्रदेश सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही आरोपितों को पकड़ लिया। नहीं तो एक समय ऐसा भी था जब समाजवादी पार्टी का प्रशासन था तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत नहीं होता था। कई बार तो मुकदमों के लिए हम लोगों को कितने-कितने दिनों तक धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। यह निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य है। योगी जी ने साफ-साफ कह दिया है कि इस प्रकार का भय व्याप्त करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। सुब्रत पाठक कन्नौज के छिबरामऊ में खेलो इंडिया के अंतर्गत स्टेडियम का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

देखें वीडियो...

Published on:
20 Oct 2019 06:53 pm