कन्नौज

कन्नौज डीएम हटाए गये, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को बनाया गया नया डीएम

Chief Minister Special Secretary appointed as new DM of Kannauj कन्नौज के जिलाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

less than 1 minute read
Apr 16, 2025

Chief Minister Special Secretary appointed as new DM of Kannauj उत्तर प्रदेश शासन ने 6 जिलाधिकारी के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। कन्नौज के जिलाधिकारी को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को कन्नौज भेजा गया है। इसी के साथ ही चंदौली, अमेठी, बदायूं, अयोध्या के डीएम भी बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन से जारी सूची के अनुसार कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया गया है। 6 जिलों के डीएम को बदले गये है। जिसमें कन्नौज डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला भी शामिल है। जिन्हें इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अभिनेत्री को कन्नौज का डीएम बनाया गया है। जो राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक पद का कार्य भी देख रहे थे। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।

2 साल 9 महीने में हुआ ट्रांसफर

कन्नौज के निवर्तमान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने 17 जुलाई 2022 को कार्यभार संभाला था। उन्होंने 2 साल 9 महीने जिलाधिकारी के रूप में काम किया। उनके ही कार्यकाल में लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को हराया था।

Also Read
View All

अगली खबर