कन्नौज

यूपी में मौत का नंगा नाच…बाइक सवार चार लोगों को रौंदता निकल गया कंटेनर, तीन की मौके पर ही मौत

मंगलवार को कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दिया और रौंदते हुए निकल गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
May 07, 2025

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे पर
एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार रौंदते हुए निकल गया।

पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक तिर्वा की ओर से आ रही बाइक पर चार लोग सवार थे। हाइवे पर पहुंचते ही पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चारों लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में बाइक रोड पर घिसटती हुई दूर जा गिरी। बाइक से फैले पेट्रोल में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।मृतकों में बघोर, हरदोई की रहने वाली रजनी, अरवल, हरदोई के पिंकू और मक्कापूर्वा, तिर्वा के राकेश शामिल हैं। रजनी के पति गुड्डू को गंभीर हालत में तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाइक सवार गुड्डू की हालत गंभीर है।

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, हरदोई के बघोर गांव के गुड्डू अपनी पत्नी रजनी और अन्य लोगों के साथ कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मक्कापूर्वा गांव में रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की देर रात वे सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि प्लेटिना बाइक पर चार लोग सवार होकर गुरसहायगंज की ओर जा रहे थे, पाल चौराहे के पास हाइवे पर कन्टेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगो की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। कंटेनर को पकड़ लिया गया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Published on:
07 May 2025 04:49 am
Also Read
View All

अगली खबर