कन्नौज

खतरनाक स्टंट: पांच युवकों का चलती कार से बाहर स्टंट, वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, पुलिस तलाश में

stunts in a moving car: कन्नौज में स्कॉर्पियो से स्टंट करने का मामला सामने आया है। जिसमें कुल पांच युवक कार के बाहर दिखाई पड़ रहे हैं, जबकि चालक गाड़ी चला रहा है। पुलिस पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। ‌
less than 1 minute read
Mar 05, 2026
कार पर स्टंट, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल इंस्टाग्राम 'पुष्पा भाऊ 8003'
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल इंस्टाग्राम 'पुष्पा भाऊ 8003'

Dangerous stunts in moving cars: कन्नौज में कार से स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें चलती कार के बाहर पांच युवक दिखाएं पड़ रहे हैं जबकि चालक गाड़ी चला रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ‌जिसे 'पुष्पा भाऊ 8003' इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया गया है। वीडियो नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। जो वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कन्नौज पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया गया है। कार में दिखाई पड़ रहे युवकों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर चलती कार में स्टंट

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के नेशनल हाईवे पर कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवक स्कॉर्पियो की छत से बाहर निकल कर स्टंट कर रहे हैं। तीन युवक दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर लटके हुए हैं। एक युवक गाड़ी चला रहा है और बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में सभी रंग से रंगे हुए हैं।

कन्नौज पुलिस स्टंट करने वालों की कर रही पहचान

वीडियो को 'पुष्पा भाऊ 8003' इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट किया गया है। इस बात की संभावना व्यक्त की गई है कि वीडियो नेशनल हाईवे पाल चौराहे के पास का है। इस संबंध में कन्नौज पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया गया है जिसमें दिखाई पड़ रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्टंट कर रही कार में दिखने वाले युवकों के अतिरिक्त वीडियो बनाने वाला भी साथ चल रहा था।

Updated on:
05 Mar 2026 06:33 pm
Published on:
05 Mar 2026 06:33 pm