कन्नौज

कन्नौज में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, पशु बाड़े में सोते समय हुई घटना

Old man murdered in Kannauj: कन्नौज में 60 वर्षीय वृद्ध की सोते समय हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ‌
2 min read
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस, फोटो सोर्स- X कन्नौज पुलिस
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस, फोटो सोर्स- X कन्नौज पुलिस

Old man murdered in Kannauj: कन्नौज में 60 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी से मार कर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के समय मृतक बाड़े में सोने के लिए गया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।‌ मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है।



मृतक पशुओं के बाड़े में सोता था

परिजनों के अनुसार मृतक प्रवेश दुबे रोज की तरह रात में अपने पशुओं के बाड़े में सोने गए थे। देर रात सोते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रवेश दुबे को संभालने का मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह परिजन बाड़े में पहुंचे।‌ जहां खून से लथपथ प्रवेश दुबे का शव मिला। ‌ यह देख परिजनों में कोहराम मच गया उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ‌घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या कहती है तिर्वा कोतवाली पुलिस?

हत्या की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील करते हुए निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ‌दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से बातचीत की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।‌

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम

थाना तिर्वा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की जानकारी दी है। ‌ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। ‌

Updated on:
18 Sept 2026 01:32 pm
Published on:
18 Sept 2026 10:47 am