कन्नौज

पुलिस का खौफ: युवक नदी में लगाया छलांग मौत, इंस्पेक्टर, दरोगा सहित तीन निलंबित, असीम अरुण ने दी प्रतिक्रिया

K news कन्नौज में पुलिस की डर से एक युवक काली नदी में छलांग लगा दिया। खोजने के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया है। इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। राज्य मंत्री असीम अरुण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
2 min read
Oct 12, 2025
एसपी के सामने पहुंचे मृतक परिजन (फोटो सोर्स- 'X' Kannauj वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' Kannauj वीडियो ग्रैब

Kannauj crime पुलिस का खौफ लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। कन्नौज में आरोपी की तलाश में दबिश देने गई उप निरीक्षक और आरक्षी की डर से आरोपी का भाई नदी में छलांग लगा दिया। जिससे वह डूब गया। जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ को लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक और आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला नाबालिग लड़की को भागने से जुड़ा है। घटना देवीपुरवा गुरसहायगंज की है।

10 जनवरी को गायब हुई थी नाबालिग

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की को अज्ञात युवक भाग ले गया था। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी विनोद कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को एक नाबालिक लड़की गायब हो गई थी। जिसका अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक हरीश कुमार कर रहे हैं।

पुलिस की डर से नदी में छलांग लगाया

विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि गुरसहायगंज के देवीपुरवा गांव का निवासी कृष्ण पाल लड़की को भगा ले गया है। कृष्ण पाल की तलाश में उप निरीक्षक हरीश कुमार और आरक्षी रविंद्र देवीपुरवा आए थे। जानकारी हुई कि घर पर नहीं है। खेत पर भाई धर्मवीर काम कर रहा है। पुलिस को देखकर धर्मवीर भाग गया और काली नदी में छलांग लगा दी।

एसडीआरएफ को लगाया गया

एसपी ने बताया कि उसके डूबने की खबर मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय को गोताखोरों को लगाया गया। एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में उप निरीक्षक हरीश कुमार और आरक्षी रवींद्र दोषी पाए गए हैं। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गुरसहायगंज इंस्पेक्टर आलोक दुबे भी प्रशिक्षण में दोषी पाए गए हैं। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

राज्य मंत्री असीम अरुण ने नाराजगी व्यक्ति की

इधर राज्य मंत्री असीम अरुण में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा कि पुलिस की लापरवाही के कारण धर्मवीर कुमार पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार की नदी में डूब कर मृत्यु हो गई है। इस संबंध में उन्होंने एसपी से बातचीत कर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने के लिए कहा है। योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित को हर संभव मदद की जाएगी।

Updated on:
12 Oct 2025 10:24 pm
Published on:
12 Oct 2025 10:24 pm