कन्नौज

पुलिस लाइन बैरक के बाथरूम में ट्रेनी महिला सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप

कन्नौज पुलिस लाइन के बैरक में महिला ट्रेनी सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। ‌जिसने इसी वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस ज्वाइन किया था। मृतका एटा जिले की रहने वाली थी।
less than 1 minute read
Jul 11, 2025
Feature image

कन्नौज में महिला ट्रेनी सिपाही का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। आनन-फानन महिला सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका एटा जिले की रहने वाली थी। जिसने इसी वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस को ज्वाइन किया था और जिसकी ट्रेनिंग चल रही थी। घटना पुलिस लाइन स्थित बैरक की है।

बाथरूम में कपड़ा टांगने वाले हैंगर से लटका मिला शव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित पुलिस लाइन में उस समय हड़कंप मच गया। जब एटा जिले की रहने वाली 23 वर्षीय रानू जादौन पुत्री श्यामवीर सिंह का शव बाथरूम में मिला। बताया जाता है रानू का शव बाथरूम की दीवार पर कपड़ा टांगने के लिए लगाए गए हैंगर से लटका मिला। जिसके गले में दुपट्टे का फंदा बना था। कमरे में साथ रहने वाली महिला ट्रेनिंग साथी ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

कन्नौज पुलिस की तरफ से नहीं आया जवाब

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रानू को फांसी के फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बाथरूम में लगे कपड़ा टांगने के हैंगर से लटक कर ट्रेनी सिपाही के आत्महत्या करने की बात जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। आत्महत्या करने के कारण के विषय में जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल कन्नौज पुलिस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Updated on:
11 Jul 2025 05:10 pm
Published on:
11 Jul 2025 05:10 pm