कन्नौज

कन्नौज में 45 लाख के मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार, उन्नाव से लाकर हरदोई में देनी थी डिलीवरी

Drugs worth Rs 45 lakh recovered in Kannauj: कन्नौज में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से 45 लाख का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। ‌
2 min read
चार तस्कर गिरफ्तार, फोटो सोर्स- X कन्नौज पुलिस
चार तस्कर गिरफ्तार, फोटो सोर्स- X कन्नौज पुलिस

Four inter-district drug smugglers arrested in kannauj: कन्नौज में एएनटीएफ लखनऊ (ANTF Lucknow) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को रुकवाया। पूछताछ और निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ ही आईफोन, एंड्राइड और नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि मादक पदार्थ उन्नाव से लेकर आए हैं।‌ तस्करों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

कन्नौज में चार तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ की एएनटीएफ और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो आईफोन, दो एंड्रॉयड फोन और 21‌ सौ नगद भी बरामद हुआ है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ की एएनटीएफ टीम और कोतवाली कन्नौज की संयुक्त टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें विशाल, सोमू यादव, सौरव और गौरव शामिल है। सभी हरदोई के रहने वाले हैं। जिनके पास से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत 45 लाख रुपए है।

उन्नाव से हरदोई के लिए ले जा रहे थे मादक पदार्थ

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थ के तस्करों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उन्होंने उन्नाव के रहने वाले ललित से मादक पदार्थ लिया है।‌ जिसे हरदोई में डिलीवरी देना था। अभी पूछताछ की जा रही है। ‌पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करों से पूछताछ आगे भी की जएगी। संपर्क सूत्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
15 Sept 2026 09:51 pm
Published on:
15 Sept 2026 09:51 pm