कन्नौज

अच्छी खबर: कन्नौज को मिली सेंट्रल स्कूल की सौगात, फरवरी 2025 से शुरू करने की योजना

Good news for Kannauj कन्नौज के लिए केंद्र सरकार ने सेंट्रल स्कूल खोलने की घोषणा की है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। फरवरी महीने से विद्यालय का संचालन करने की योजना है। जिसके लिए एक उच्च स्तरीय टीम भी बनाई गई है।

2 min read
Jan 22, 2025

Good news for Kannauj इत्र नगरी कन्नौज को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। केंद्र सरकार से केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिली है। अब जिला प्रशासन केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए फिलहाल अस्थाई भवन की व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय की डिप्टी कमिश्नर लखनऊ सोना सेठ और जिलाधिकारी ने तीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। फरवरी 2025 से विद्यालय शुरू करने की योजना है। विद्यालय के लिए जमीन बागंर में देखी गई है।‌

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है।‌ जिसको देखते हुए केंद्रीय विद्यालय की डिप्टी कमिश्नर सोना सेठ ने जिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके लिए उच्च स्तरीय टीम भी बनाई गई है। टीम ने सीताराम हीरो देवी सरस्वती शिशु मंदिर देवा, नसरापुर स्थित समाज कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एक शाल्टर हाउस को भी देखा गया।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थाई विद्यालय के लिए भूमि को चयन कर लिया गया है जो बागंर में बनाया जाएगा।‌ लेकिन विद्यालय फरवरी माह में शुरू करने की योजना है्। जिसे अस्थाई भवन में संचालित किया जाएगा। इस मौके पर सहायक कमिश्नर विजय कुमार, आईआईटी कानपुर के केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीश चंद्र दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पूरन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Also Read
View All

अगली खबर