कन्नौज

Public holiday: प्रदेश सरकार की घोषणा, 15 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में भी 15 नवंबर को छुट्टी घोषित किया गया है।

less than 1 minute read
Nov 08, 2024
15 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालय सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसी क्रम में 15 नवंबर को बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका में इस बात की जानकारी दी गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखों में 15 नवंबर से लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल रही है। यहां पर सप्ताह में 5 दिन का कार्य दिवस होता है।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में वार्षिक अवकाश तालिका जारी की है। जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी विद्यालय के साथ मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके साथ ही गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी।

15 नवंबर को एलआईसी और बैंक भी बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका में नवंबर महीने में एक और छुट्टी मिल रही है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है।‌ इस दिन सभी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। एलआईसी भी 15 नवंबर शुक्रवार को बंद रहेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 दिन का सप्ताह होता है। जिसके अनुसार शनिवार भी बंद है। ऐसे में लगातार शुक्रवार, शनिवार और रविवार की छुट्टी भारतीय बीमा निगम में हो रही है। ‌

Updated on:
09 Nov 2024 10:18 pm
Published on:
08 Nov 2024 09:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर