कन्नौज

कन्नौज का यह बुजुर्ग दम्पति सुषमा स्वराज के निधन पर हुआ भावुक, विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने की थी मदद

- Sushma Swaraj के निधन से शोक मे कन्नौज के दंपत्ति - विदेश मंत्री रहते हुए की थी मदद - बेटे का पार्थिव शरीर कन्नौज पहुंचाने में की थी मदद
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 5:53 PM IST
sushma swaraj
कन्नौज का यह बुजुर्ग दम्पति सुषमा स्वराज के निधन पर हुआ भावुक, विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने की थी मदद

कन्नौज. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन से देशभर में शोक का माहौल है। राजीनतिक गलियारों से लेकर आम जुबान तक हर किसी के मुख से यही निकल रहा कि काश उन्हें कुछ न हुआ होता। कुछ ऐसा ही हाल है कन्नौज के एक बुजुर्ग दंपत्ति सदानंद और कुषमा का, जिसे पूर्व विदेश मंत्री की मृत्यु ने शोकाकुल कर दिया। कन्नौज के सरायमीरा क्षेत्र निवासी सदानंद मिश्रा के बेटे कनाडा में स्विमिंग कोच थे।

तुरंत की थी मदद

के परिवार में जैसे ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की जानकारी हुई वैसे ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । दरअसल सदानंद का बेटा कनाडा में स्विमिंग कोच के रूप में कार्य करता था। एक दिन स्विमिंग पूल में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर पिता सदानंद बहुत परेशान थे। उनके पास वीजा नहीं था। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर तब विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सुषमा स्वराज ने बुजुर्ग दंपत्ति का वीजा बनवाकर उनके कनाडा जाने का बंदोबस करवाया। सुषमा स्वराज ने कनाडा सरकार से पूरा सहयोग दिलवाया था।

भावुक हुआ बुजुर्ग दम्पति

अपने बेटे की मौत के मामले में सुषमा स्वराज से मिली मदद को याद करते हुए बुजुर्ग दंपत्ति सदानंद और कुषमा भावुक हो गए। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

Updated on:
7 Aug 2019, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू