29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब खुद सुषमा स्वराज ने हिंदू-मुस्लिम दंपती का एक घंटे में बनवाया था पासपोर्ट, पूरे देश में हुए थे पूर्व विदेश मंत्री के चर्चे

- पूर्व विदेश मंत्री Sushma Swaraj का निधन, यूपी सहित पूरे देश में शोक की लहर- लखनऊ की तन्वी गुप्ता का एक ही घंटे में बनवा दिया था पासपोर्ट- सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Aug 2019, 1:47 PM IST

Sushma Swaraj

जब खुद सुषमा स्वराज ने हिंदू-मुस्लिम दंपती का एक घंटे में बनवाया था पासपोर्ट, पूरे देश में हुए थे पूर्व विदेश मंत्री के चर्चे

लखनऊ. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने मंगलवार देर रात दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश भर में शोक का माहौल है। हर कोई सुषमा स्वराज के किये कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। राजधानी लखनऊ का ऐसा ही एक मामला उस वक्त चर्चा में रहा था, जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं। तब उन्होंने हस्तक्षेप कर हिंदू-मुस्लिम दंपती का पासपोर्ट एक घंटे में बनवा दिया था।

जून 2018 में नोएडा निवासी विदेशी कंपनी में कार्यरत अनस अपनी पत्नी तन्वी सेठ के साथ लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र (Passport Office Lucknow) में पासपोर्ट बनवाने गये थे। तन्वी लखनऊ के कैसरबाग की मूल निवासी थीं, जो अपने पति के साथ नोएडा में रह रही थीं। पासपोर्ट कार्यालय में वरिष्ठ अधीक्षक विकास मिश्रा ने निकाहनामा व अन्य दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें : लखनऊ आने पर बिना मक्खन-मलाई खाये नहीं रह पाती थीं सुषमा, चुनाव नतीजों से पहले ही ऐलान कर देती थीं विनिंग कैंडिडेट का नाम

एक घंटे में बन गये अनस का पासपोर्ट
अनस ने आवेदन में स्थानीय आवास के तौर पर ससुराल का पता डाला था। लेकिन, जांच में वह एक बीते एक साल से वहां रहते नहीं पाई गई, जिसके चलते उनका पासपोर्ट अटक गया। इस पर दंपती भड़क गये और वरिष्ठ अधीक्षक पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया और तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अफसर की शिकायत की। शिकायत के एक घंटे बाद विकास मिश्रा का तबादला लखनऊ से गोरखपुर कर दिया और क्षेत्रीय कार्यालय ने एक घंटे में ही तन्वी का पासपोर्ट बनवाकर उन्हें सौंप दिया था।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि
सुषमा स्वराज के निधन की सूचना मिलते हो सभी लोगों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों की होड़ सी लगी है। हर कोई उन्हें प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक के तौर पर याद कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित पक्ष-विपक्ष के लोग सुषमा स्वराज को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज के निधन से यूपी में भी शोक की लहर, नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए बताई बड़ी क्षति