29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुषमा स्वराज के निधन से यूपी में भी शोक की लहर, नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए बताई बड़ी क्षति

- सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन - सुषमा स्वराज को मंगलवार देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में कराया गया था भर्ती - सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत दूसरे नेताओं ने जताया शोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 7 Aug 2019, 10:49 AM IST

UP leaders condolence after Sushma Swaraj death

सुषमा स्वराज के निधन से यूपी में भी शोक की लहर, नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया बड़ी क्षति

लखनऊ. पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली का पहली महिला मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुषमा स्वराज के निधन की खबर से पूरे देश और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। दिन में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई का ट्वीट करने वाली सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के निधन पर उत्तर प्रदेश के कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थीं। वह उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार की मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एक संवेदनशील नेता थीं। जिन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में महात्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

मायावती ने जताई संवेदना

वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री रहीं श्रीमती सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पूर्व विदेश मंत्री sushma swaraj के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!