कन्नौज

Kannauj IMD weather update: आसमान में बादल छाए रहेंगे, जानते हैं आज और कल का मौसम का हाल 

IMD weather update Sky remain cloudy मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज से कानपुर मंडल और झांसी से मानसून की वापसी निश्चित है। सूरज की चमक को लेकर भी मौसम वैज्ञानिक ने अपडेट किया है। 
2 min read
Oct 05, 2024
आसमान में बादल छाए रहेंगे

IMD weather update Sky remain cloudyआईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आज से कानपुर मंडल और झांसी से मानसून की वापसी लगभग निश्चित है। अब मानसूनी हलचल दिखाई नहीं पड़ेगी। कानपुर से लेकर बरेली तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बादलों के कारण तापमान में कमी आएगी और सूरज की चमक भी कम होगी। धूप का प्रभाव कम दिखाई पड़ेगा। आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री है। लेकिन 6 अक्टूबर का 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज और कल कन्नौज में मौसम कैसा रहेगा?

IMD weather update Sky remain cloudy मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 6 अक्टूबर का मौसम?

IMD weather update Sky remain cloudy मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप की चमक भी कम रहेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।