Kanpur Lady doctor made serious allegations against senior doctor उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल के एक लेडी डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके सीनियर डॉक्टर उनके साथ बदतमीजी, अभद्रता करते हैं। फोन पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। इसके पहले भी आरोपी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। जिसकी जांच मेडिकल कॉलेज प्रशासन कर रहा है। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलएलआर हॉस्पिटल का है।