कन्नौज

आईएमडी ने इन दो जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और धुआंधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने इन दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी-तूफान के साथ बादल गरजने की संभावना है। धुआंधार बारिश भी होगी। ‌इन जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2024, 6:27 AM IST
Feature image

आईएमडी ने कन्नौज, फर्रुखाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और धुआंधार बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में मानसून प्रवेश कर चुका है।‌ जिसका असर फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी दिखाई पड़ेगा। बीती रात कहीं कहीं जोरदार बारिश हुई है।‌ बारिश का स्वरूप देख लोग भी हैरान है। कहीं धुआंधार बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान है। ‌ तापमान में कमी आई है। लेकिन उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। तेज हवा चलने की संभावना है। आईएमडी ने बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होने की जानकारी दी है। रात में भी गरज चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

फर्रुखाबाद में आज 29 जून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। रात में भी गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
29 Jun 2024, 6:27 AM IST
Published on: