कन्नौज

कन्नौज: 2 की बीच लड़ाई में चौकी प्रभारी-सिपाही को आना पड़ा भारी, दौड़कर हुई पिटाई, वर्दी भी फाड़ी

कन्नौज में पुलिस को दौड़ाकर पीटने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें चौकी इंचार्ज, सिपाही के साथ गांव में जांच करने के लिए गए थे। दो ग्रामीणों के बीच हो रही लड़ाई में बीच बचाओ करने लगे। लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 9:56 AM IST
कन्नौज की इंदरगढ़ पुलिस
कन्नौज की इंदरगढ़ पुलिस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को अपने ही जान के लाले पड़ गए। जब एक व्यक्ति ने चौकी प्रभारी और सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। चौकी प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कन्नौज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी प्रभारी हरे कृष्णा से हमराही सिपाही आरिफ कुरैशी के साथ नेकपुर गांव गए थे। जहां से मारपीट की शिकायत आई थी। जिसकी जांच मिली थी। हरे कृष्णा, सिपाही आरिफ कुरैशी के साथ नैकापुर गांव पहुंचे तो वहां गांव के ही रहने वाले लालू और सुरेश कुमार के बीच झगड़ा होते देखा। इस पर उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की।

पुलिस के बीच बचाव करने पर भड़का ग्रामीण

पुलिस के बीच में आने पर लालू भड़क गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान लालू ने चौकी इंचार्ज हरे कृष्णा और सिपाही आरिफ कुरैशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसने वर्दी की भी इज्जत नहीं रखी। जिसे फाड़ दिया।

क्या कहती है इंदरगढ़ थाना पुलिस?

इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बीते मंगलवार को थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।‌ जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने की धाराएं लगाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लालू का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌

Updated on:
6 Nov 2024, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू